35 लाख रु. होम लोन ईएमआई कैलकुलेटर
Dec 18, 2023
स्वीट होम के सपने को पूरा करने के लिए काफी पैसों की जरूरत होती है। कुछ लोगों के पास तो घर खरीदने के लिए जरूरी पैसे होते हैं। लेकिन, ज्यादातर लोगों को होम लोन लेना पड़ता है। आप एसएमएफजी गृहशक्ति से बिना किसी परेशानी के 35 लाख रु. होम लोन लेकर अपने स्वीट होम के सपने को पूरा कर सकते हैं। किसी को भी होम लोन लेने से पहले संभावित होम लोन रकम की ईएमआई जान लेना चाहिए। इससे ईएमआई चुकाने में आसानी होती है।
एसएमएफजी गृहशक्ति की वेबसाइट पर फ्री में ऑनलाइन होम लोन ईएमआई कैलकुलेटर उपलब्ध है। कैलकुलेटर के संबंधित क्षेत्र में जितनी होम लोन राशि आप चाहते हैं, उसे और लागू ब्याज दर को दर्ज करें। स्लाइडर का उपयोग करके, लोन अवधि की जानकारी दें। कैलकुलेटर अपने आप ही आपके द्वारा दी गई लोन अवधि के लिए अनुमानित ईएमआई दर्शाएगा।
कैलकुलेटर कर्ज चुकाने की अनुसूची भी प्रदान करता है। इसमें संपूर्ण लोन अवधि के लिए वर्ष-वार पुनर्भुगतान अनुसूची का ब्यौरा होता है।
35 लाख रु. होम लोन की कितनी ईएमआई बनेगी
आप जब भी लोन लेते हैं, तो आपको उसकी EMI चुकानी होती है। आपको लोन पर कितनी EMI देनी होगी, यह लोन की ब्याज दर और लोन अवधि पर निर्भर करता है। EMI में मूलधन और ब्याज दोनों शामिल होते हैं।
अगर आप 35 लाख रुपए का होम लोन 5 साल या 10 साल या 15 साल या 20 साल या 25 साल या 30 साल के लिए लेना चाहते हैं और ब्याज दर हर साल 8.00% या 9.00% है, तो अलग अलग लोन अवधि और अलग अलग ब्याज दर के हिसाब से कितनी EMI बनेगी, लोन के लिए आवेदन करने से पहले जान लीजिए।
लोन अवधि विकल्प |
EMI @8.00% ब्याज प्रति वर्ष |
EMI @9.00% ब्याज प्रति वर्ष |
5 साल के लिए 35 लाख रु. होम लोन की ईएमआई |
रु. 70,967 |
रु.72,654 |
10 साल के लिए 35 लाख रु. होम लोन की ईएमआई |
रु.42,465 |
रु.44,337 |
15 साल के लिए 35 लाख रु. होम लोन की ईएमआई |
रु. 33,448 |
रु. 35,499 |
20 साल के लिए 35 लाख रु. होम लोन की ईएमआई |
रु. 29,275 |
रु. 31,490 |
25 साल के लिए 35 लाख रु. होम लोन की ईएमआई |
रु. 27,014 |
रु. 29,372 |
30 साल के लिए 35 लाख रु. होम लोन की ईएमआई |
रु. 25,682 |
रु. 28,162 |
तो, आपने देखा 35 लाख रु. होम लोन की ईएमआई ब्याज दर और लोन अवधि के अनुसार कैसे बदलता है। इसलिए लोगों को अपनी लोन पुनर्भुगतान क्षमता के हिसाब से लोन रकम, अवधि और ब्याज दर चुनना चाहिए।
35 लाख रु. होम लोन के लिए पात्रता मानदंड
एसएमएफजी गृहशक्ति से हर कोई 35 लाख रु. तक होम लोन नहीं ले सकता है। जो निम्नलिखित पात्रता मानदंड़ों को पूरा करेगा, उसी को बिना किसी परेशानी के फटाफट होम लोन मिलेगा।
1) नौकरीपेशा के लिए पात्रता मापदंड:
-मल्टीनेशनल कंपनी या लिस्टेड कंपनी या सरकारी दफ्तर में नौकरी
-प्राइवेट कंपनी या अनलिस्टेड कंपनी या पार्टनरशिप या प्रॉपराइटरशिप कंपनी में नौकरी
-सालाना सैलरी 1.20 लाख रुपए होनी चाहिए।
2) खुद का कारोबार करने वालों के लिए पात्रता मापदंड:
खुद का कारोबार करने वाला अकेला या प्रॉपराइटरशिप कंपनी चलाने वाला
- खुद का कारोबार करने वाले प्रोफेशनल्स, जैसे कि डॉक्टर, आर्किटेक्चर, सीए
-पार्टनरशिप कंपनी चलाने वाला
-प्राइवेट लिमिटेड कंपनी या अनलिस्टेड कंपनी चलाने वाल
-सालाना आमदनी 1.80 लाख रुपए होनी चाहिए।
-उम्र 21 साल से अधिक होनी चाहिए।
35 लाख रु. होम लोन की ईएमआई के संबंध में अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQs)
35 लाख होम लोन 10 साल के लिए ईएमआई क्या है?
10 साल के लिए 9 प्रतिशत प्रति वर्ष के हिसाब से 35 लाख रु. होम लोन पर कुल ईएमआई 53,20,382 रु. होगी। इसमें ब्याज का हिस्सा 18,20,382 रु. है।
35 लाख के होम लोन का ब्याज कितना है?
10 साल के लिए 9 प्रतिशत प्रति वर्ष के हिसाब से 35 लाख रु. होम लोन का कुल ब्याज 18,20,382 रु. है।
20 साल के लिए 35 लाख होम लोन की ईएमआई क्या है?
20 साल के लिए 9 प्रतिशत प्रति वर्ष के हिसाब से 35 लाख रु. होम लोन पर कुल ईएमआई 75,57, 698 रु. होगी। इसमें ब्याज का हिस्सा 40,57,698 रु. है।
भारत में 35 लाख का लोन कैसे मिलता है?
भारत में लोन लेना काफी आसान है। आप एसएमएफजी गृहशक्ति की अपनी नजदीकी शाखा में या घर बैठे मोबाइल ऐप से या ऑनलाइन लोन के लिए आवेदन कर दें। इसके लिए सही सही फॉर्म भरकर जमा कर दें या उसे अपलोड कर दें। साथ में जरूरी दस्तावेज जमा करें या अपलोड करें। अगर आप लोन के लिए पात्र होंगे, तो फटाफट आपको होम लोन वितरित कर दिया जाएगा। हमारी वेबसाइट पर आपको हमारी नजदीकी शाखा, होम लोन की पात्रता, जरूरी दस्तावेज की जानकारी मिल जाएगी।
अस्वीकरण: *कृपया ध्यान दें कि यह लेख केवल आपकी जानकारी के लिए है। लोन एस.एम.एफ.जी गृहशक्ति के पूर्ण विवेक पर वितरित किए जाते हैं। अंतिम अनुमोदन, लोन शर्तें, संवितरण प्रक्रिया, फौजदारी शुल्क और फौजदारी प्रक्रिया लोन आवेदन के समय एस.एम.एफ.जी गृहशक्ति की नीति के अधीन होगी। यदि आप हमारे उत्पादों और सेवाओं के बारे में अधिक जानना चाहते हैं, तो कृपया हमसे संपर्क करें।.