50 लाख रु. होम लोन ईएमआई कैलकुलेटर
Dec 18, 2023
अपने ड्रीम होम के सपने को पूरा करने के लिए आप एसएमएफजी गृहशक्ति से बिनि किसी परेशानी के 50 लाख रु. तक होम लोन ले सकते हैं। होम लोन लेने से पहले लोन रकम की ईएमआई जान लेंगे, तो ईएमआई चुकाने में आसानी होगी।
50 लाख रु. होम लोन की कितनी ईएमआई बनेगी
लोन को हमें EMI के तौर पर चुकानी होती है। EMI लोन की ब्याज दर और लोन अवधि पर निर्भर करती है। EMI में मूलधन और ब्याज दोनों शामिल होते हैं।
अगर आप 50 लाख रुपए का होम लोन 5 साल या 10 साल या 15 साल या 20 साल या 25 साल या 30 साल के लिए लेना चाहते हैं और ब्याज दर हर साल 8.00% या 9.00% है, तो अलग अलग लोन अवधि और अलग अलग ब्याज दर के हिसाब से कितनी EMI बनेगी, लोन के लिए आवेदन करने से पहले जान लीजिए।
लोन अवधि विकल्प |
EMI @8.00% ब्याज प्रति वर्ष |
EMI @9.00% ब्याज प्रति वर्ष |
5 साल के लिए 50 लाख रु. होम लोन की ईएमआई |
रु. 1,01,382 |
रु. 1,03,792 |
10 साल के लिए 50 लाख रु. होम लोन की ईएमआई |
रु. 60,664 |
रु. 63, 338 |
15 साल के लिए 50 लाख रु. होम लोन की ईएमआई |
रु. 47,783 |
रु. 50,713 |
20 साल के लिए 50 लाख रु. होम लोन की ईएमआई |
रु. 41,822 |
रु. 44,986 |
25 साल के लिए 50 लाख रु. होम लोन की ईएमआई |
रु. 38,591 |
रु. 41,960 |
30 साल के लिए 50 लाख रु. होम लोन की ईएमआई |
रु. 36,688 |
रु. 40,231 |
तो, आपने देखा 50 लाख रु. होम लोन की ईएमआई ब्याज दर और लोन अवधि के अनुसार कैसे बदलता है। इसलिए लोगों को अपनी लोन पुनर्भुगतान क्षमता के हिसाब से लोन रकम, अवधि और ब्याज दर चुनना चाहिए।
50 लाख रु. होम लोन के लिए जरूरी दस्तावेज
एसएमएफजी गृहशक्ति से लोन लेते समय आवेदक से कुछ दस्तावेज मांगे जाते हैं।
1. सही तरीके से भरा हुआ और साइन किया हुआ एप्लीकेशन फॉर्म
2. अपनी पासपोर्ट साइज फोटो भी जमा करानी होंगी।
3. पहचान का सबूत
पैन कार्ड
वोटर कार्ड
ड्राइविंग लाइसेंस
मतदाता पहचान पत्र
कर्मचारी कार्ड
4. आयु का प्रमाण
आधार कार्ड
पैन कार्ड
पासपोर्ट
जन्म प्रमाणपत्र
10वीं कक्षा की मार्कशीट
बैंक पासबुक
ड्राइविंग लाइसेंस
5.निवास का प्रमाण
बैंक पासबुक
मतदाता पहचान पत्र
राशन कार्ड
पासपोर्ट
यूटिलिटी बिल (टेलीफोन बिल, बिजली बिल, पानी बिल, गैस बिल)
6. आय का प्रमाण:
नौकरीपेशा के लिए:
फॉर्म 16
नियोक्ता/ कंपनी से सर्टिफाइड लैटर
पिछले 2 महीनों की सैलरी स्लिप
पिछले 3 वर्षों का आईटीआर
स्वरोजगार वालों के लिए:
पिछले 3 वर्षों का आईटीआर
कंपनी/फर्म की बैलेंस शीट लाभ-हानि अकाउंट स्टेटमेंट (सी.ए. से प्रमाणित)
बिजनेस लाइसेंस की जानकारी
प्रोफेशनल प्रैक्टिस का लाइसेंस (डॉक्टरों, सलाहकारों, सीए आदि के लिए)
बिजनेस स्थापित करने का रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट
7.संपत्ति दस्तावेज:
डेवलपर को किए गए भुगतान की रसीदें (नए घर के मामले में)
अलॉटमेंट लैटर/बायर एग्रीमेंट
पिछले प्रॉपर्टी दस्तावेजों समेत टाइटल एग्रीमेंट (घर के रीसेल के संबंध में)
सेल एग्रीमेंट की एक कॉपी
विक्रेता को किए गए प्रारंभिक भुगतान की रसीद
प्लॉट का टाइटल एग्रीमेंट (मकान निर्माण के मामले में)
सिविल इंजीनियर/आर्किटेक्ट द्वारा कंस्ट्रक्शन एस्टीमेट
स्थानीय अधिकारियों द्वारा मंज़ूर किए गए प्लान की कॉपी
प्रॉपर्टी पर कोई अतिक्रमण नहीं है, इसका प्रमाण
Apply Now
50 लाख रु. होम लोन की ईएमआई के संबंध में अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQs)
50 लाख होम लोन 20 साल के लिए ईएमआई क्या है?
20 साल के लिए 9 प्रतिशत प्रति वर्ष के हिसाब से 50 लाख रु. होम लोन पर कुल ईएमआई 1,07,96,711 रु. होगी। इसमें ब्याज का हिस्सा 57,96,711 रु. है।
50 लाख के होम लोन का ब्याज कितना है?
20 साल के लिए 9 प्रतिशत प्रति वर्ष के हिसाब से 50 लाख रु. होम लोन का कुल ब्याज 57,96,711 रु. है।
30 साल के लिए 50 लाख होम लोन की ईएमआई क्या है?
30 साल के लिए 9 प्रतिशत प्रति वर्ष के हिसाब से 50 लाख रु. होम लोन पर कुल ईएमआई 1,44, 83,207 रु. होगी। इसमें ब्याज का हिस्सा 94,83, 207 रु. है।
भारत में 50 लाख का लोन कैसे मिलता है?
भारत में लोन लेना काफी आसान है। आप एसएमएफजी गृहशक्ति की अपनी नजदीकी शाखा में या घर बैठे मोबाइल ऐप से या ऑनलाइन लोन के लिए आवेदन कर दें। इसके लिए सही सही फॉर्म भरकर जमा कर दें या उसे अपलोड कर दें। साथ में जरूरी दस्तावेज जमा करें या अपलोड करें। अगर आप लोन के लिए पात्र होंगे, तो फटाफट आपको होम लोन वितरित कर दिया जाएगा। हमारी वेबसाइट पर आपको हमारी नजदीकी शाखा, होम लोन की पात्रता, जरूरी दस्तावेज की जानकारी मिल जाएगी।
अस्वीकरण: *कृपया ध्यान दें कि यह लेख केवल आपकी जानकारी के लिए है। लोन एस.एम.एफ.जी गृहशक्ति के पूर्ण विवेक पर वितरित किए जाते हैं। अंतिम अनुमोदन, लोन शर्तें, संवितरण प्रक्रिया, फौजदारी शुल्क और फौजदारी प्रक्रिया लोन आवेदन के समय एस.एम.एफ.जी गृहशक्ति की नीति के अधीन होगी। यदि आप हमारे उत्पादों और सेवाओं के बारे में अधिक जानना चाहते हैं, तो कृपया हमसे संपर्क करें।.