15 लाख होम लोन की ईएमआई क्या है?
Oct 14, 2022
हर कोई स्वर्ग से सुंदर चाहता है। आप भी इस बारे में सोचते होंगे। लेकिन, जब स्वर्ग से सुंदर अपना घर लेने जा रहे हों और 15 लाख रुपए कम पड़ जाए, तो क्या करेंगे। ऐसे मौके पर एसएमएफजी गृहशक्ति होम लोन आपकी मदद करेगा। 15 लाख रुपए के होम लोन के लिए कितनी ईएमआई बनेगी, किन दस्तावेजों की जरूरत पड़ेगी, ये सब जान पहले ही लीजिए। हमारे ऑनलाइन होम लोन EMI कैलकुलेटर से आप अनुमानित ईएमआई जान लें।
15 लाख रु. के होम लोन पर कितनी ईएमआई देनी होगी?
हमारी वेबसाइट पर ऑनलाइन होम लोन ईएमआई कैलकुलेटर फ्री में मौजूद है। सबसे पहले हमारे इस कैलकुलेटर पर जाएं। स्लाइडर की मदद से या सीधे बॉक्स में सबसे पहले अपनी अनुमानित लोन राशि दर्ज करें। यह राशि चुंकि 15 लाख रुपए है, तो 15 लाख रुपए दर्ज करें। मान लीजिए ब्याज दर 8 प्रतिशत सालाना और लोन अवधि 15 साल है। तो, फिर दूसरे स्लाइडर की मदद से या सीधे दूसरे बॉक्स में ब्याज दर 8 प्रतिशत और तीसरे स्लाइडर की मदद से या सीधे तीसरे बॉक्स में लोन अवधि 20 साल दर्ज करें। इस स्थिति में यह ऑनलाइन कैलकुलेटर EMI 12,547 रुपए, कुल देय मूल राशि 15 लाख, कुल देय ब्याज 15,11,184 रुपए और कुल देय राशि 30,11,184 रुपए प्रदर्शित कर रहा है। यह कैलकुलेटर ईएमआई का सटीक परिणाम की गारंटी देता है।
आप इस इस कैलकुलेटर से अलग अलग अवधि और अलग अलग ब्याज दर के लिए ईएमआई पता कर सकते हैं। 8 प्रतिशत सालाना ब्याज के हिसाब से अलग अलग अवधि के लिए 15 लाख के होम लोन पर कितनी ईएमआई देनी होगी, यहां जानिये:
15 लाख रुपए के होम लोन के लिए EMI
|
| लोन अवधि (साल में) |
सालाना ब्याज दर (% में) |
ईएमआई (रु.में) |
कुल देय ब्याज
(रु.में) |
कुल देय राशि
(रु.में) |
| 30 |
8 |
11,006 |
24,62,329 |
39,62,329 |
| 25 |
8 |
11,577 |
19,73,173 |
34,73,173 |
| 20 |
8 |
12,547 |
15,11,184 |
30,11,184 |
| 15 |
8 |
14,335 |
10,80,261 |
25,80,261 |
| 10 |
8 |
18,199 |
6,83,897 |
21,83,897 |
| 5 |
8 |
30,415 |
3,24,875 |
18,24,875 |
इस तरह से आप देख रहे हैं कि जैसे जैसे लोन अवधि बढ़ रही है, ईएमआई तो कम हो रही है, लेकिन कुल देय ब्याज और कुल देय लोन रकम भी बढ़ती जा रही है।
होम लोन पर EMI के रूप में आप जो पैसे चुकाएंगे, वह दो बातों पर निर्भर करेगा। पहला, आपके होम लोन की ब्याज दर कितनी है और दूसरा, आपने कितने समय के लिए लोन लिया है।
Apply Now
आपको मालूम हो गया कि घर बैठे कभी भी कहीं से भी चाहे जितना होम लोन लेना हो, उसकी ईएमआई पहले से ही जान सकते हैं। तो, देर किस बात की घर बैठे ही एसएमएफजी गृहशक्ति होम लोन के लिए इस लिंक पर जाकर अप्लाई कर दीजिए।
एसएमएफजी गृहशक्ति होम लोन के लिए जरूरी दस्तावेज:
होम लोन के लिए कुछ दस्तावेजों की भी जरूरत पड़ती है। यहां दस्तावेजों की पूरी लिस्ट देखें:
नौकरीपेशा और स्व- नौकरीपेशा आवेदकों के लिए आवश्यक होम लोन दस्तावेज:
उम्मीद है कि आपने होम लोन की पात्रता जांच ली होगी, अब अगर लोन लेने के पात्र हैं, तो लोन के लिए आवेदन करते समय ये दस्तावेज अपने साथ जरूर रखें।
1. सही तरीके से भरा हुआ और साइन किया हुआ एप्लीकेशन फॉर्म
2. अपनी पासपोर्ट साइज फोटो भी जमा करानी होंगी।
3. पहचान का सबूत
- पैन कार्ड
- पासपोर्ट
- आधार कार्ड
- मतदाता पहचान पत्र
- ड्राइविंग लाइसेंस
4. आयु का प्रमाण
- आधार कार्ड
- पैन कार्ड
- पासपोर्ट
- जन्म प्रमाणपत्
- 10वीं कक्षा की मार्कशीट
- बैंक पासबुक
- -ड्राइविंग लाइसेंस
5.निवास का प्रमाण
- बैंक पासबुक
- मतदाता पहचान पत्र
- राशन कार्ड
- पासपोर्ट
- यूटिलिटी बिल (टेलीफोन बिल, बिजली बिल, पानी बिल, गैस बिल)
6. आय का प्रमाण:
नौकरीपेशा के लिए:
- फॉर्म 16
- नियोक्ता/ कंपनी से सर्टिफाइड लैटर
- पिछले 2 महीनों की सैलरी स्लिप
- पिछले 3 वर्षों का आईटीआर
स्वरोजगार वालों के लिए:
- पिछले 3 वर्षों का आईटीआर
- कंपनी/फर्म की बैलेंस शीट और लाभ-हानि अकाउंट स्टेटमेंट (सी.ए. से प्रमाणित)
- बिजनेस लाइसेंस की जानकारी
- प्रोफेशनल प्रैक्टिस का लाइसेंस (डॉक्टरों, सलाहकारों, सीए आदि के लिए)
- बिजनेस स्थापित करने का रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट
7.संपत्ति दस्तावेज:
- डेवलपर को किए गए भुगतान की रसीदें (नए घर के मामले में)
- अलॉटमेंट लैटर/बायर एग्रीमेंट
- पिछले प्रॉपर्टी दस्तावेजों समेत टाइटल एग्रीमेंट (घर के रीसेल के संबंध में)
- सेल एग्रीमेंट की एक कॉपी
- विक्रेता को किए गए प्रारंभिक भुगतान की रसीद
- प्लॉट का टाइटल एग्रीमेंट (मकान निर्माण के मामले में)
- सिविल इंजीनियर/आर्किटेक्ट द्वारा कंस्ट्रक्शन एस्टीमेट
- स्थानीय अधिकारियों द्वारा मंज़ूर किए गए प्लान की कॉपी
- प्रॉपर्टी पर कोई अतिक्रमण नहीं है, इसका प्रमाण
तो देर किस बात की, लोन के बारे में आपने सबकुछ जान लिया, अब एसएमएफजी गृहशक्ति से होम लोन के लिए इस लिंक पर जाकर घर बैठे ही अप्लाई कर दें।
*नियम और शर्तें लागू। एसएमएफजी गृहशक्ति के विवेक पर लोन वितरित किए जाते हैं |