20 लाख होम लोन की ईएमआई क्या है?
Oct 14, 2022
अगर आप घर लेने जा रहे हैं, लेकिन 20 लाख रुपए कम पड़ जाए, तो चिंता की बात नहीं है। एसएमएफजी गृहशक्ति होम लोन आपकी मदद करेगा। सोच रहे होंगे कि 20 लाख रुपए के होम लोन के लिए ईएमआई कितनी चुकानी होगी? तो, लोन लेने से पहले हमारे ऑनलाइन होम लोन ईएमआई कैलकुलेटर से आप अनुमानित ईएमआई जान लें।
20 लाख रु. के होम लोन पर कितनी EMI देनी होगी?
हमारी वेबसाइट पर ऑनलाइन होम लोन EMI कैलकुलेटर फ्री में मौजूद है। सबसे पहले हमारे इस कैलकुलेटर पर जाएं। स्लाइडर की मदद से या सीधे बॉक्स में सबसे पहले अपनी अनुमानित लोन राशि दर्ज करें। यह राशि चुंकि 20 लाख रुपए है, तो 20 लाख रुपए दर्ज करें। मान लीजिए ब्याज दर 8 प्रतिशत सालाना और लोन अवधि 20 साल है। तो, फिर दूसरे स्लाइडर की मदद से या सीधे दूसरे बॉक्स में ब्याज दर 8 प्रतिशत और तीसरे स्लाइडर की मदद से या सीधे तीसरे बॉक्स में लोन अवधि 20 साल दर्ज करें। इस स्थिति में यह ऑनलाइन कैलकुलेटर EMI 16,729 रुपए, कुल देय मूल राशि 20 लाख, कुल देय ब्याज 20,14,912 रुपए और कुल देय राशि 40,14,912 रुपए प्रदर्शित कर रहा है। यह कैलकुलेटर ईएमआई का सटीक परिणाम की गारंटी देता है। आप इस इस कैलकुलेटर अलग अलग अवधि और अलग अलग ब्याज दर के लिए ईएमआई पता कर सकते हैं।
होम लोन पर EMI के रूप में आप जो पैसे चुकाएंगे, वह दो बातों पर निर्भर करेगा। पहला, आपके होम लोन की ब्याज दर कितनी है और दूसरा, आपने कितने समय के लिए लोन लिया है।
आपको मालूम हो गया कि घर बैठे कभी भी कहीं से भी चाहे जितना होम लोन लेना हो, उसकी ईएमआई पहले से ही जान सकते हैं। तो, देर किस बात की घर बैठे ही गृहशक्ति होम लोन के लिए इस लिंक पर जाकर अप्लाई कर दीजिए। हालांकि, पात्र लोगों को ही लोन मिलता है।
पात्रता मानदंड: ये हैं हमारे पात्रता मानदंड-
1) नौकरीपेशा के लिए पात्रता मापदंड:
-मल्टीनेशनल कंपनी या लिस्टेड कंपनी या सरकारी दफ्तर में नौकरी
-प्राइवेट कंपनी या अनलिस्टेड कंपनी या पार्टनरशिप या प्रॉपराइटरशिप कंपनी में नौकरी
Apply Now
2) खुद का कारोबार करने वालों के लिए पात्रता मापदंड:
- खुद का कारोबार करने वाले अकेले या प्रॉपराइटरशिप कंपनी चलाने वाले
- खुद का कारोबार करने वाले प्रोफेशनल्स, जैसे कि डॉक्टर, आर्किटेक्चर, सीए
-पार्टनरशिप कंपनी के मालिक
-प्राइवेट लिमिटेड कंपनी या अनलिस्टेड कंपनी के मालिक
होम लोन लेने के लिए कितना सिबिल स्कोर होना चाहिए?
एसएमएफजी गृहशक्ति से हाउसिंग लोन लेने के लिए आवेदक का सिबिल या क्रेडिट स्कोर 700 से अधिक होना अच्छा माना जाता है।
एसएमएफजी गृहशक्ति हाउसिंग लोन के लिए जरूरी दस्तावेज:
होम लोन के लिए कुछ दस्तावेजों की भी जरूरत पड़ती है। यहां दस्तावेजों की पूरी लिस्ट देखें:
नौकरीपेशा और स्व- नौकरीपेशा आवेदकों के लिए आवश्यक होम लोन दस्तावेज:
उम्मीद है कि आपने हाउसिंग लोन की पात्रता जांच ली होगी, अब अगर लोन लेने के पात्र हैं, तो लोन के लिए आवेदन करते समय ये दस्तावेज अपने साथ जरूर रखें।
1. सही तरीके से भरा हुआ और साइन किया हुआ एप्लीकेशन फॉर्म
2. अपनी पासपोर्ट साइज फोटो भी जमा करानी होंगी।
3. पहचान का सबूत
-पैन कार्ड
-पासपोर्ट
-आधार कार्ड
-मतदाता पहचान पत्र
-ड्राइविंग लाइसेंस
4. आयु का प्रमाण
-आधार कार्ड
-पैन कार्ड
-पासपोर्ट
-जन्म प्रमाणपत्र
-10वीं कक्षा की मार्कशीट
-बैंक पासबुक
-ड्राइविंग लाइसेंस
5.निवास का प्रमाण
-बैंक पासबुक
-मतदाता पहचान पत्र
-राशन कार्ड
-पासपोर्ट
-यूटिलिटी बिल (टेलीफोन बिल, बिजली बिल, पानी बिल, गैस बिल)
6. आय का प्रमाण:
नौकरीपेशा के लिए:
-फॉर्म 16
-नियोक्ता/ कंपनी से सर्टिफाइड लैटर
-पिछले 2 महीनों की सैलरी स्लिप
-पिछले 3 वर्षों का आईटीआर
स्वरोजगार वालों के लिए:
-पिछले 3 वर्षों का आईटीआर
-कंपनी/फर्म की बैलेंस शीट और
लाभ-हानि अकाउंट स्टेटमेंट (सी.ए. से प्रमाणित)
-बिजनेस लाइसेंस की जानकारी
-प्रोफेशनल प्रैक्टिस का लाइसेंस (डॉक्टरों, सलाहकारों, सीए आदि के लिए)
-बिजनेस स्थापित करने का रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट
7.संपत्ति दस्तावेज:
-डेवलपर को किए गए भुगतान की रसीदें (नए घर के मामले में)
-अलॉटमेंट लैटर/बायर एग्रीमेंट
-पिछले प्रॉपर्टी दस्तावेजों समेत टाइटल एग्रीमेंट (घर के रीसेल के संबंध में)
-सेल एग्रीमेंट की एक कॉपी
-विक्रेता को किए गए प्रारंभिक भुगतान की रसीद
-प्लॉट का टाइटल एग्रीमेंट (मकान निर्माण के मामले में)
-सिविल इंजीनियर/आर्किटेक्ट द्वारा कंस्ट्रक्शन एस्टीमेट
-स्थानीय अधिकारियों द्वारा मंज़ूर किए गए प्लान की कॉपी
-प्रॉपर्टी पर कोई अतिक्रमण नहीं है, इसका प्रमाण
तो देर किस बात की, लोन के बारे में आपने सबकुछ जान लिया, अब एसएमएफजी गृहशक्ति से होम लोन के लिए इस लिंक पर जाकर घर बैठे ही अप्लाई कर दें। ज्यादा जानकारी के लिए हमारे टोल फ्री नंबर 1800 102 1003 पर कॉल करें या फिर हमारी नजदीकी शाखा में जाकर संपर्क करें।
*नियम और शर्तें लागू। एसएमएफजी गृहशक्ति के विवेक पर लोन वितरित किए जाते हैं |