Please call our toll free customer helpline 1800 102 1003 if you have any queries or face any issue on our website. We regret any inconvenience caused.

Dismiss

Fullerton India Home Finance Co. Ltd. is now SMFG India Home Finance Co. Ltd.

Thank you!
Our representative will contact you shortly
Error occurred while submitting data. Please try again after some time.
Fill in the details below

We will call you back as soon as possible

12 लाख होम लोन की EMI क्या है?

Nov 11, 2022
12 लाख होम लोन की EMI क्या है?

एसएमएफजी गृहशक्ति होम लोन घर खरीदने, घर की मरम्मत करने, घर का विस्तार करने, घर का निर्माण करने, होम लोन का बैलेंस ट्रांसफर करने के लिए पैसों की मदद की पेशकश करता है। एसएमएफजी गृहशक्ति से आप 12 लाख रुपए या उससे ज्यादा का भी होम लोन ले सकते हैं। एसएमएफजी गृहशक्ति से 12 लाख रुपए के होम लोन के लिए कितनी ईएमआई बनेगी, लोन के लिए किन दस्तावेजों की जरूरत पड़ेगी, ये सब पहले पता कर लीजिए। हमारे ऑनलाइन होम लोन EMI कैलकुलेटर से आप अनुमानित ईएमआई जान लें। 12 लाख रु. होम लोन पर कितनी EMI देनी होगी?

12 लाख रु. के होम लोन पर कितनी EMI देनी होगी?

हमारी वेबसाइट पर ऑनलाइन होम लोन ईएमआई कैलकुलेटर फ्री में मौजूद है। सबसे पहले हमारे कैलकुलेटर पर जाएं। स्लाइडर की मदद से या सीधे बॉक्स में सबसे पहले अपनी अनुमानित लोन राशि दर्ज करें। यह राशि चुंकि 12 लाख रुपए है, तो 12 लाख रुपए दर्ज करें। मान लीजिए ब्याज दर 8 प्रतिशत सालाना और लोन अवधि 20 साल है। तो, फिर दूसरे स्लाइडर की मदद से या सीधे दूसरे बॉक्स में ब्याज दर 8 प्रतिशत और तीसरे स्लाइडर की मदद से या सीधे तीसरे बॉक्स में लोन अवधि 20 साल दर्ज करें। इस स्थिति में यह ऑनलाइन कैलकुलेटर ईएमआई 10,037 रुपए, कुल देय मूल राशि 12 लाख, कुल देय ब्याज 12,08,947 रुपए और कुल देय राशि 24,08,947 रुपए प्रदर्शित कर रहा है।

आप इस इस कैलकुलेटर से अलग अलग अवधि और अलग अलग ब्याज दर के लिए ईएमआई पता कर सकते हैं। 8 प्रतिशत सालाना ब्याज के हिसाब से अलग अलग अवधि के लिए 12 लाख के होम लोन पर कितनी ईएमआई देनी होगी, यहां जानिये:

12 लाख रुपए के होम लोन के लिए EMI
लोन अवधि (साल में) सालाना ब्याज दर (% में) ईएमआई (रु.में) कुल देय ब्याज  
    (रु.में)
कुल देय राशि
      (रु.में)
30 साल के लिए 12 लाख रु. होम लोन की ईएमआई 8 8,805 19,69,863 31,69,863
25 साल के लिए 12 लाख रु. होम लोन की ईएमआई 8 9,262 15,78,538 27,78,538
20 साल के लिए 12 लाख रु. होम लोन की ईएमआई 8 10,037 12,08,947 24,08,947
15 साल के लिए 12 लाख रु. होम लोन की ईएमआई 8 11,468 8,64,209 20,64,209
10 साल के लिए 12 लाख रु. होम लोन की ईएमआई 8 14,559 5,47,117 17,47,117
5 साल के लिए 12 लाख रु. होम लोन की ईएमआई 8 24,332 2,59,900 14,59,900

इस तरह से आप देख रहे हैं कि जैसे जैसे लोन अवधि बढ़ रही है, ईएमआई तो कम हो रही है, लेकिन कुल देय ब्याज और कुल देय लोन रकम बढ़ती जा रही है।

होम लोन पर ईएमआई के रूप में आप जो पैसे चुकाएंगे, वह दो बातों पर निर्भर करेगा। पहला, आपके होम लोन की ब्याज दर कितनी है और दूसरा, आपने कितने समय के लिए लोन लिया है।

आपको मालूम हो गया कि घर बैठे कभी भी कहीं से भी चाहे जितना होम लोन लेना हो, उसकी ईएमआई पहले से ही जान सकते हैं। तो, देर किस बात की घर बैठे ही गृहशक्ति होम लोन के लिए इस लिंक पर जाकर अप्लाई कर दीजिए।

गृहशक्ति होम लोन के लिए जरूरी दस्तावेज:

होम लोन के लिए दस्तावेजों की भी जरूरत पड़ती है। यहां कुछ दस्तावेजों की लिस्ट देखें:

नौकरीपेशा और स्व- नौकरीपेशा आवेदकों के लिए आवश्यक होम लोन दस्तावेज:

उम्मीद है कि आपने होम लोन की पात्रता जांच ली होगी, अब अगर लोन लेने के पात्र हैं, तो लोन के लिए आवेदन करते समय ये दस्तावेज अपने साथ जरूर रखें।

1. सही तरीके से भरा हुआ और साइन किया हुआ एप्लीकेशन फॉर्म

2. अपनी पासपोर्ट साइज फोटो भी जमा करानी होंगी।

3. पहचान का सबूत

-पैन कार्ड
-पासपोर्ट
-आधार कार्ड
-मतदाता पहचान पत्र
-ड्राइविंग लाइसेंस

4. आयु का प्रमाण

-आधार कार्ड
-पैन कार्ड
-पासपोर्ट
-जन्म प्रमाणपत्र
-10वीं कक्षा की मार्कशीट
-बैंक पासबुक
-ड्राइविंग लाइसेंस

5. निवास का प्रमाण

-बैंक पासबुक
-मतदाता पहचान पत्र
-राशन कार्ड
-पासपोर्ट
-यूटिलिटी बिल (टेलीफोन बिल, बिजली बिल, पानी बिल, गैस बिल)

6. आय का प्रमाण:

नौकरीपेशा के लिए:

-फॉर्म 16
-नियोक्ता/ कंपनी से सर्टिफाइड लैटर
-पिछले 2 महीनों की सैलरी स्लिप
-पिछले 3 वर्षों का आईटीआर

स्वरोजगार वालों के लिए:

-पिछले 3 वर्षों का आईटीआर
-कंपनी/फर्म की बैलेंस शीट और लाभ-हानि अकाउंट स्टेटमेंट (सी.ए. से प्रमाणित)
-बिजनेस लाइसेंस की जानकारी
-प्रोफेशनल प्रैक्टिस का लाइसेंस (डॉक्टरों, सलाहकारों, सीए आदि के लिए)
-बिजनेस स्थापित करने का रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट

7. संपत्ति दस्तावेज:

-डेवलपर को किए गए भुगतान की रसीदें (नए घर के मामले में)
-अलॉटमेंट लैटर/बायर एग्रीमेंट
-पिछले प्रॉपर्टी दस्तावेजों समेत टाइटल एग्रीमेंट (घर के रीसेल के संबंध में)
-सेल एग्रीमेंट की एक कॉपी
-विक्रेता को किए गए प्रारंभिक भुगतान की रसीद
-प्लॉट का टाइटल एग्रीमेंट (मकान निर्माण के मामले में)
-सिविल इंजीनियर/आर्किटेक्ट द्वारा कंस्ट्रक्शन एस्टीमेट
-स्थानीय अधिकारियों द्वारा मंज़ूर किए गए प्लान की कॉपी
-प्रॉपर्टी पर कोई अतिक्रमण नहीं है, इसका प्रमाण

तो देर किस बात की, लोन के बारे में आपने सबकुछ जान लिया, अब एसएमएफजी गृहशक्ति से होम लोन के लिए इस लिंक पर जाकर घर बैठे ही अप्लाई कर दें।

विभिन्न बजटों के लिए होम लोन ईएमआई

6 लाख का होम लोन 7 लाख का होम लोन 8 लाख का होम लोन
10 लाख का होम लोन 15 लाख का होम लोन 18 लाख का होम लोन
20 लाख का होम लोन 25 लाख का होम लोन 30 लाख का होम लोन

संबंधित प्रश्न (FAQs)

12 लाख आवास ऋण के लिए ईएमआई क्या है?

30 साल के लिए 9 प्रतिशत प्रति वर्ष ब्याज के हिसाब से 12 लाख आवास ऋण की कुल ईएमआई 34,75,970 रु. बनती है। इसमें ब्याज का हिसाब 22,75,970 रु. है।

12 लाख की मासिक ईएमआई कितनी होगी?

30 साल के लिए 9 प्रतिशत प्रति वर्ष ब्याज के हिसाब से 12 लाख होम लोन की मासिक ईएमआई 9,655 रु. बनती है।

12 लाख के होम लोन की ईएमआई क्या है?

30 साल के लिए 9 प्रतिशत प्रति वर्ष ब्याज के हिसाब से 12 लाख होम लोन की कुल ईएमआई 34,75,970 रु. बनती है। इसमें ब्याज का हिसाब 22,75,970 रु. है।


अस्वीकरण: *कृपया ध्यान दें कि यह लेख केवल आपकी जानकारी के लिए है। लोन एस.एम.एफ.जी गृहशक्ति के पूर्ण विवेक पर वितरित किए जाते हैं। अंतिम अनुमोदन, लोन शर्तें, संवितरण प्रक्रिया, फौजदारी शुल्क और फौजदारी प्रक्रिया लोन आवेदन के समय एस.एम.एफ.जी गृहशक्ति की नीति के अधीन होगी। यदि आप हमारे उत्पादों और सेवाओं के बारे में अधिक जानना चाहते हैं, तो कृपया हमसे संपर्क करें।.

SMFG India Home Finance Co. Ltd. (Formerly Fullerton India Home Finance Co. Ltd.)
CIN number: U65922TN2010PLC076972
IRDAI COR No: CA0492

All rights reserved © - SMFG Grihashakti

Follow us LinkedIn facebook Instagram instagram Youtube